जीवन में सही उद्देश्य की स्पष्टता
आमतौर पर हम सोचते है की जीवन में ऊर्जा के लिए विल पावर ,डेटर्मिनेशन।,प्रेरणादायक विचार ,बहुत कोशिश चाहिए। ये सब नहीं चाहिए।!ऊर्जा के लिए क्लैरिटी (स्पष्टता ) चाहिए। जैसे ही क्लैरिटी आती है तो हमारी ऊर्जा फिर एक दिशा में बढ़ने लगती है। एक बार जो बन्दा पूरी क्लैरिटी से जान जाता है की जीवन में क्या जरुरी है ,उसके बाद उसे कोई रोक नहीं सकता क्युकी उसने खुद जान लिया की क्या जरुरी है। उसने बस सुन नहीं लिया है ,उसे किसी और ने आकर नहीं बता दिया है। उसने खुद ही जान लिया है की जीवन में क्या जरुरी है और क्या कीमती है।
इससे हमें एक बात और पता चलती है की अगर हम ये पाते है की हम अक्सर बुझे -बुझे से रहते है ,बोरियत से भरे रहते है ,जीवन में कोई ऊर्जा नहीं रहती ,तो इसका अर्थ हुआ की जीवन में क्लैरिटी नहीं है। https://jkverma1988.blogspot.com
No comments:
Post a Comment